भारतीय वायु सेना (IAF) और जापान एयर सेल्फ-डिफेंस फोर्स (JASDF) के बीच द्विपक्षीय वायु अभ्यास ‘वीर गार्जियन’ का शुभारंभ 9 सितंबर को जोधपुर वायु सेना स्टेशन में हुआ।
- दो सप्ताह तक चलने वाले इस अभ्यास के दौरान दोनों देशों के वायु योद्धा उन्नत परिचालन अभियानों में भाग लेंगे और व्यापक पेशेवर आदान-प्रदान करेंगे।
- इस अभ्यास में मिशन योजना से संबंधित सम्मेलन, विषय विशेषज्ञों के बीच विचार-विनिमय तथा इंजीनियरिंग और एयरोस्पेस सुरक्षा से जुड़े पहलुओं पर दोनों देशों के सैन्यकर्मियों के बीच संवाद शामिल है। इससे दोनों वायु सेनाओं के बीच बेहतर परिचालन समन्वय और सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।
- भारतीय वायु सेना इस अभ्यास में विभिन्न अग्रिम पंक्ति के लड़ाकू विमानों के साथ भाग ले रही है, जिनमें स्वदेशी हल्का लड़ाकू विमान (LCA) तेजस, सुखोई-30 एमकेआई और राफेल शामिल हैं।
- जापान एयर सेल्फ-डिफेंस फोर्स की ओर से एफ-2ए लड़ाकू विमान इस अभ्यास में भाग ले रहा है।
जापान के साथ भारत के अन्य प्रमुख सैन्य अभ्यास
- धर्म गार्जियन — थल सेना अभ्यास
- शिन्यू मैत्री — वायु सेना अभ्यास
- जिमेक्स (JIMEX) — नौसेना अभ्यास