केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 7 सितंबर को पणजी में गोवा पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस ध्वज प्रदान किया।
- अमित शाह ने कहा कि आठ दशकों की उत्कृष्ट सेवा के बाद गोवा पुलिस आज देश के उन चुनिंदा पुलिस बलों में शामिल हो गई है, जिन्हें भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किए जाने वाले इस प्रतिष्ठित सम्मान को धारण करने का गौरव प्राप्त हुआ है।
- इस दिशा में गोवा पुलिस ने 1930 हेल्पलाइन के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित कॉल एजेंट की शुरुआत करके एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
- इस हेल्पलाइन के माध्यम से कोंकणी, मराठी और हिंदी में शिकायत दर्ज कराई जा सकेगी। साथ ही, अन्य भाषाओं में भी शिकायत दर्ज कराने की सुविधा होगी और शिकायतों को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा।
भारत के राष्ट्रपति का पुलिस ध्वज
राष्ट्रपति पुलिस ध्वज भारत में किसी राज्य या केंद्रीय पुलिस बल को प्रदान किया जाने वाला सर्वोच्च औपचारिक सम्मान है। यह सम्मान पुलिस बल की उत्कृष्ट सेवा, वीरता और व्यावसायिक दक्षता के लिए प्रदान किया जाता है।
- इस प्रतिष्ठित सम्मान का प्रतीक एक विशेष ध्वज होता है, जिसे सामान्यतः ‘निशान’ कहा जाता है। हिंदी में इसे ‘राष्ट्रपति का निशान’ कहा जाता है।
- जिन राज्य पुलिस बलों को राष्ट्रपति पुलिस ध्वज से सम्मानित किया जाता है, उनके अधिकारियों को वर्दी पर विशेष प्रतीक चिह्न धारण करने की अनुमति होती है।
- यह सम्मान पुलिस बलों, केंद्रीय पुलिस संगठनों तथा प्रशिक्षण अकादमियों और संस्थानों की राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता, साहस, उत्कृष्टता और विशिष्ट सेवा का प्रतीक है।
- यह सम्मान प्राप्त करने वाले संगठनों की युद्ध एवं सुरक्षा अभियानों, मानवीय कार्यों, प्रशिक्षण दक्षता तथा आधारभूत संरचना के विकास में उल्लेखनीय उपलब्धियों और विशिष्ट सेवाओं को मान्यता प्रदान करता है।