Skip to content

यूनेस्को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता पुरस्कार 2026

  • छह उत्कृष्ट साक्षरता कार्यक्रमों को यूनेस्को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया।
  • पुरस्कार पाने वाले देश हैं—कोलंबिया, लेबनान, मेक्सिको, नीदरलैंड, नाइजीरिया और थाईलैंड
  • पुरस्कार 8 और 9 सितंबर 2026 को मेक्सिको के चियापास राज्य में आयोजित अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के वैश्विक समारोह के दौरान प्रदान किए गए।
  • समारोह का आयोजन यूनेस्को और मेक्सिको सरकार के सहयोग से किया गया।
  • 2026 की थीम: लोगों, पृथ्वी और समृद्धि के लिए साक्षरता
  • थीम का उद्देश्य वर्तमान और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप साक्षरता तथा आजीवन सीखने की प्रणालियों, नीतियों और कार्यप्रणालियों पर नए सिरे से विचार करना है।

यूनेस्को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता पुरस्कार

  • यूनेस्को के अंतरराष्ट्रीय साक्षरता पुरस्कारों की शुरुआत 1967 में हुई।
  • अब तक 600 से अधिक व्यक्तियों, संगठनों और संस्थानों को साक्षरता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया जा चुका है।
  • वर्तमान में यूनेस्को के दो अंतरराष्ट्रीय साक्षरता पुरस्कार हैं।
  1. यूनेस्को किंग सेजोंग साक्षरता पुरस्कार
  • स्थापना: 1989
  • सहयोग: दक्षिण कोरिया की सरकार
  • विशेष ध्यान: मातृभाषा आधारित साक्षरता विकास
  • पुरस्कारों की संख्या: 3
  • प्रत्येक विजेता को:
    • पदक
    • प्रशस्ति-पत्र
    • 30,000 अमेरिकी डॉलर
  1. यूनेस्को कन्फ्यूशियस साक्षरता पुरस्कार
  • स्थापना: 2005
  • सहयोग: चीन की सरकार
  • विशेष ध्यान:
    • कार्यात्मक साक्षरता
    • तकनीकी वातावरण का उपयोग
    • ग्रामीण क्षेत्रों के वयस्कों की शिक्षा
    • विद्यालय से बाहर के युवाओं की सहायता
  • पुरस्कारों की संख्या: 3
  • प्रत्येक विजेता को:
    • पदक
    • प्रशस्ति-पत्र
    • 30,000 अमेरिकी डॉलर
  • पुरस्कार विजेताओं का चयन यूनेस्को के महानिदेशक द्वारा नियुक्त अंतरराष्ट्रीय निर्णायक मंडल की सिफारिश पर किया जाता है।
  • निर्णायक मंडल का कार्यकाल अधिकतम 6 वर्ष होता है।

2026 के पुरस्कार विजेता

यूनेस्को किंग सेजोंग साक्षरता पुरस्कार

  1. एस्कुएलास एलईओकार्यक्रम — बिब्लोरेड, कोलंबिया
  2. लैंग्वेज फ्रेंडली स्कूलकार्यक्रम — रुटु फाउंडेशन, नीदरलैंड
  3. प्रोजेक्ट पाल’ (प्राइमरी एक्सीलरेटेड लिटरेसी) — डब्ल्यूएईआर वाटर्स चैरिटी फाउंडेशन, नाइजीरिया

यूनेस्को कन्फ्यूशियस साक्षरता पुरस्कार

  1. विद्यालय से बाहर रह रहे विस्थापित युवाओं के लिए त्वरित शिक्षा कार्यक्रम — अलसामा प्रोजेक्ट, लेबनान
  2. चियापास पुएदेराज्य साक्षरता कार्यक्रम — चियापास सरकार, मेक्सिको
  3. लैंग्वेज फॉर लाइफकार्यक्रम — हत याई नगर पालिका, थाईलैंड

अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस

  • अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस: 8 सितंबर
  • 2026: अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस की 60वीं वर्षगांठ
  • इसे 1966 में यूनेस्को के 14वें महासम्मेलन में घोषित किया गया था।
  • पिछले छह दशकों में साक्षरता को मौलिक मानव अधिकार, शांति और सतत विकास के महत्वपूर्ण माध्यम के रूप में बढ़ावा दिया गया है।

वैश्विक साक्षरता की स्थिति

  • लगभग 73.9 करोड़ युवा और वयस्क अभी भी बुनियादी साक्षरता कौशल से वंचित हैं।
  • इनमें लगभग 63% महिलाएं हैं।
  • निरक्षर युवा और वयस्कों में 77% से अधिक उप-सहारा अफ्रीका और दक्षिणी एशिया में रहते हैं।
  • उप-सहारा अफ्रीका में लगभग 22.5 करोड़ तथा दक्षिणी एशिया में लगभग 34.7 करोड़ निरक्षर युवा और वयस्क हैं।
  • दुनिया भर में 10 में से लगभग 4 विद्यार्थी प्राथमिक शिक्षा के अंत तक न्यूनतम पढ़ने की दक्षता हासिल नहीं कर पाते।
  • लगभग 27.3 करोड़ बच्चे और युवा विद्यालय से बाहर हैं।

साक्षरता के क्षेत्र में यूनेस्को की भूमिका

  • साक्षरता संबंधी रणनीतियों को मजबूत करना।
  • आंकड़ों और निगरानी प्रणालियों में सुधार करना।
  • शिक्षकों और संस्थानों की क्षमता बढ़ाना।
  • गुणवत्तापूर्ण साक्षरता और डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देना।
  • 2024-25 में यूनेस्को के प्रयासों से 4.6 लाख से अधिक शिक्षार्थियों और लाभार्थियों को सहायता मिली।
  • इस अवधि में 43 देशों को समर्थन दिया गया।
  • इनमें 22 देशों ने अपनी साक्षरता तथा वयस्क शिक्षा संबंधी नीतियों और ढांचों को मजबूत किया।

डिजिटल साक्षरता

  • यूनेस्को डिजिटल विभाजन को कम करने के लिए कार्य कर रहा है।
  • मीडिया एवं सूचना साक्षरता को बढ़ावा दिया जा रहा है।
  • डिजिटल कौशल विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है।
  • तकनीक तक समान और न्यायसंगत पहुंच सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
  • उद्देश्य है कि डिजिटल परिवर्तन की प्रक्रिया में कोई भी पीछे न छूटे।