-
भारतीय मूल की डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट नित्या रमन को लॉस एंजिलिस का मेयर निर्वाचित किया गया है।
-
वह लॉस एंजिलिस की पहली दक्षिण एशियाई मेयर बन गई हैं।
-
45 वर्षीय नित्या रमन ने 3 नवंबर को अमेरिका में हुए मध्यावधि चुनाव में मौजूदा मेयर करेन बास (Karen Bass) को पराजित किया।
-
वर्ष 2005 के बाद वह लॉस एंजिलिस के इतिहास में पहली ऐसी मेयर प्रत्याशी हैं, जिन्होंने किसी मौजूदा मेयर को चुनाव में हराया है।
-
इस जीत के साथ अमेरिका के दो सबसे बड़े शहरों—न्यूयॉर्क और लॉस एंजिलिस—की कमान अब भारतीय मूल के मेयरों के हाथों में होगी।
-
ज़ोहरान ममदानी (Zohran Mamdani) ने 1 जनवरी, 2026 को न्यूयॉर्क के मेयर के रूप में शपथ ली थी।
-
नित्या रमन का जन्म केरलम के त्रिशूर में एक तमिल परिवार में हुआ था। जब वह लगभग छह वर्ष की थीं, तब उनका परिवार अमेरिका जाकर बस गया था।
-
नित्या रमन शैक्षणिक रूप से एक शहरी नियोजन विशेषज्ञ (Urban Planner) हैं। उन्होंने हार्वर्ड विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री तथा मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) से स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है।
-
उन्होंने वर्ष 2020 में पहली बार लॉस एंजिलिस नगर परिषद (Los Angeles City Council) का चुनाव जीतकर राजनीति में प्रवेश किया।
-
वह वर्ष 2026 के अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में जीत हासिल करने वाले कई भारतीय-अमेरिकी उम्मीदवारों में शामिल हैं। इन चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी ने उल्लेखनीय बढ़त हासिल करते हुए प्रतिनिधि सभा (House of Representatives) और सीनेट (Senate), दोनों में नियंत्रण प्राप्त किया।
भारतीय मूल की नित्या रमन ने लॉस एंजिलिस के मेयर पद का चुनाव जीता