-
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 6 नवंबर को देहरादून स्थित रिजर्व पुलिस लाइंस में आयोजित समारोह में उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस ध्वज (President’s Police Colour) प्रदान किया।
-
इस सम्मान को प्राप्त करने वाला उत्तराखंड देश का 16वाँ राज्य बन गया है।
-
इस अवसर पर अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड पुलिस को समर्पित एक विशेष डाक आवरण (Postal Cover) और पुलिस पत्रिका का भी विमोचन किया।
भारत का राष्ट्रपति पुलिस ध्वज (President of India’s Police Colour)
-
राष्ट्रपति पुलिस ध्वज भारत में किसी राज्य या केंद्रीय पुलिस बल को उसकी उत्कृष्ट सेवाओं, वीरता और व्यावसायिक दक्षता के सम्मान में प्रदान किया जाने वाला सर्वोच्च औपचारिक सम्मान है।
-
इस प्रतिष्ठित सम्मान का प्रतीक एक विशेष ध्वज होता है, जिसे लोकप्रिय रूप से ‘निशान’ कहा जाता है। हिंदी में इसे ‘राष्ट्रपति का निशान’ कहते हैं।
-
राष्ट्रपति पुलिस ध्वज से सम्मानित राज्य पुलिस बल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपनी वर्दी पर एक विशेष प्रतीक (Emblem) धारण करने की अनुमति होती है।
-
यह सम्मान पुलिस बलों, केंद्रीय पुलिस संगठनों तथा प्रशिक्षण अकादमियों एवं संस्थानों की राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता, साहस, उत्कृष्टता और विशिष्ट सेवाओं का प्रतीक है।
-
यह सम्मान प्राप्तकर्ता संगठनों की विभिन्न उपलब्धियों को मान्यता प्रदान करता है, जिनमें युद्ध एवं सुरक्षा अभियानों में योगदान, मानवीय सहायता एवं राहत कार्य, प्रशिक्षण कौशल तथा आधारभूत संरचना का विकास शामिल है।