भारत ने अपना पहला पूर्णतः स्वदेशी रूप से खोजा गया एंटीबायोटिक ‘नैफिथ्रोमाइसिन’ विकसित कर लिया है। यह एंटीबायोटिक दवा-प्रतिरोधी श्वसन संक्रमणों (Resistant Respiratory Infections) के उपचार में अत्यंत प्रभावी है। यह विशेष रूप से कैंसर रोगियों, अनियंत्रित मधुमेह (Poorly Controlled Diabetes) से पीड़ित रोगियों, के लिए अत्यधिक उपयोगी है, जिनमें संक्रमण का जोखिम अधिक होता है।
नैफिथ्रोमाइसिन भारत का पहला ऐसा एंटीबायोटिक अणु है जो पूरी तरह भारत में ही परिकल्पित, विकसित तथा क्लिनिकली वैलिडेट (Clinical Validation) किया गया है।यह उपलब्धि भारत के औषधि क्षेत्र में आत्मनिर्भरता (Aatmanirbhar Bharat) की दिशा में एक ऐतिहासिक छलांग मानी जा रही है।
इस एंटीबायोटिक का विकास भारत सरकार के जैव प्रौद्योगिकी विभाग और निजी दवा कंपनी Wockhardt के संयुक्त सहयोग से किया गया। यह दवा विशेष रूप से दवा-प्रतिरोधी श्वसन संक्रमणों (Drug-Resistant Respiratory Infections) के उपचार में प्रभावी पाई गई है।
यह एंटीबायोटिक कम्युनिटी-अक्वायर्ड बैक्टीरियल निमोनिया (CABP) जैसे गंभीर संक्रमणों के खिलाफ कारगर है, जहाँ पारंपरिक एंटीबायोटिक दवाएँ प्रभावी नहीं रह गई हैं। मौजूदा समय में एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (AMR) वैश्विक स्वास्थ्य के लिए एक बड़ी चुनौती बन चुकी है, और ऐसे में नैफिथ्रोमाइसिन एक महत्वपूर्ण समाधान के रूप में उभरती है।
नैफिथ्रोमाइसिन की प्रमुख विशेषता यह है कि यह कम अवधि के उपचार में भी प्रभावी है, जिससे मरीजों में दवा पालन (drug compliance) बेहतर होता है। भारत में इसे ‘Miqnaf’ ब्रांड नाम से पेश किया गया है।
यह उपलब्धि ‘आत्मनिर्भर भारत’ पहल के अनुरूप है और यह दर्शाती है कि भारत अब केवल जेनेरिक दवाओं तक सीमित नहीं रहा, बल्कि नवीन दवा खोज (Innovative Drug Discovery) में भी वैश्विक नेतृत्व की ओर बढ़ रहा है।
विशेषताएँ और लाभ
-
एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (AMR) से मुकाबला: इसे इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि यह उन प्रतिरोध तंत्रों को पार कर सके, जिनसे पुरानी दवाएँ कम प्रभावी हो जाती हैं।
-
ब्रॉड-स्पेक्ट्रम प्रभाव: यह गंभीर श्वसन संक्रमणों के लिए जिम्मेदार सामान्य और असामान्य—दोनों प्रकार के बैक्टीरिया पर प्रभावी है।
-
कम अवधि का उपचार: परीक्षणों में यह कुछ पुरानी एंटीबायोटिक की तुलना में कम समय के कोर्स में प्रभावी पाई गई, जिससे मरीजों द्वारा दवा का पालन बेहतर हो सकता है।
-
भारत में इसे ‘Miqnaf’ ब्रांड नाम से बाज़ार में उतारा गया है और इसका उपयोग मुख्यतः दवा-प्रतिरोधी श्वसन संक्रमणों के इलाज में किया जा रहा है।