Find Articles

आयुष मंत्रालय द्वारा SPARK 4.0 का शुभारंभ

भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेद के स्नातक (UG) छात्रों में वैज्ञानिक सोच और शोध क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अपने प्रमुख कार्यक्रम Studentship Program for Ayurveda Research Ken (SPARK) 4.0 का शुभारंभ किया है।

SPARK का यह चौथा संस्करण (4.0) है, जो देशभर के आयुर्वेद छात्रों के लिए अनुसंधान के क्षेत्र में प्रारंभिक स्तर पर अवसर प्रदान करता है।

SPARK 4.0 का मुख्य उद्देश्य

आयुर्वेद के स्नातक छात्रों में वैज्ञानिक जिज्ञासा (Scientific Curiosity), अनुसंधान अभिरुचि (Research Aptitude), तार्किक एवं विश्लेषणात्मक सोच, को विकसित करना।

छात्रों को शोध पद्धति (Research Methodology) से परिचित कराकर उन्हें भविष्य के शोधकर्ता और नवाचारकर्ता के रूप में तैयार करना।

पात्रता एवं चयन

इस कार्यक्रम के अंतर्गत देशभर के 300 बीएएमएस (Bachelor of Ayurvedic Medicine and Surgery) छात्रों का चयन किया जाएगा। चयनित छात्र उन आयुर्वेद कॉलेजों से होंगे जो National Commission for Indian System of Medicine द्वारा मान्यता प्राप्त हैं।

छात्रों को मिलने वाला लाभ (Studentship)

चयनित प्रत्येक छात्र को ₹50,000 (पचास हजार रुपये) की स्टूडेंटशिप (Studentship) प्रदान की जाएगी। यह राशि छात्रों को शोध परियोजना करने, डेटा संग्रह, प्रयोगात्मक कार्य में सहायता के लिए दी जाती है।

पंजीकरण (Registration) 

SPARK 4.0 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया इस माह की 15 तारीख से शुरू होगी और 15 नवंबर तक खुली रहेगीइच्छुक और पात्र छात्र इस अवधि के भीतर आवेदन कर सकते हैं।

अब तक की उपलब्धियाँ 

आयुष मंत्रालय के अनुसार अब तक 591 छात्र, देश के 289 आयुर्वेद शिक्षण संस्थानों से SPARK कार्यक्रम के माध्यम से लाभान्वित हो चुके हैं। यह दर्शाता है कि SPARK मंच आयुर्वेद शिक्षा और अनुसंधान के बीच एक मजबूत सेतु (Bridge) का कार्य कर रहा है।

आयुर्वेद एवं अनुसंधान के लिए महत्व

SPARK 4.0 आयुर्वेद को साक्ष्य-आधारित (Evidence-Based) चिकित्सा पद्धति के रूप में सशक्त बनाता है। पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक वैज्ञानिक दृष्टिकोण से जोड़ने में सहायक है।

यह कार्यक्रम आयुर्वेद अनुसंधान में युवा प्रतिभाओं को आगे लाने तथा भारत को वैश्विक आयुष अनुसंधान केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Aurastudy