NASA का आर्टेमिस-II मिशन

21वीं सदी में मानव अंतरिक्ष अन्वेषण का एक ऐतिहासिक कदम है, जिसमें अंतरिक्षयात्रियों को अब तक की तुलना में सबसे दूर भेजा जाएगा।

लॉन्च समय: आर्टेमिस-II के फरवरी 6 से (संभावित) लॉन्च होने की उम्मीद है, जबकि बैक-अप लॉन्च अवसर अप्रैल तक उपलब्ध रहेंगे।

पिछला मिशन: यह मिशन 2022 में सफलतापूर्वक पूरे हुए Artemis I (मानवरहित) की सफलता पर आधारित है।

पहला मानव मिशन (SLS + Orion): आर्टेमिस-II, SLS (Space Launch System) रॉकेट और Orion अंतरिक्षयान पर सवार अंतरिक्षयात्रियों के साथ नासा का पहला मिशन होगा।

→ गहन अंतरिक्ष मिशनों के लिए आवश्यक क्षमताओं का परीक्षण किया जाएगा।

ऐतिहासिक उपलब्धि: 1972 में अंतिम Apollo मिशन के बाद यह पहली बार होगा जब मानव लो-अर्थ ऑर्बिट से बाहर जाकर चंद्रमा की परिक्रमा करेगा।

क्रू सदस्य:

नासा अंतरिक्षयात्री: Reid Wiseman, Victor Glover, Christina Koch

कनाडाई अंतरिक्ष एजेंसी के अंतरिक्षयात्री: Jeremy Hansen
ये सभी Orion अंतरिक्षयान में चंद्रमा के चारों ओर उड़ान भरकर पृथ्वी पर लौटेंगे।

मिशन का उद्देश्य: भविष्य में चंद्रमा पर मानव लैंडिंग के लिए आवश्यक सिस्टम और प्रक्रियाओं का परीक्षण।

जन-भागीदारी (Send Your Name): नासा दुनिया भर के लोगों को प्रतीकात्मक रूप से मिशन का हिस्सा बनने का अवसर दे रहा है।

पंजीकरण करने वालों के नाम SD कार्ड में संग्रहीत कर Orion अंतरिक्षयान के साथ चंद्रमा तक भेजे जाएंगे।

पहले भी प्रयास: “Send Your Name” पहल पहले Artemis I और अन्य मंगल (Mars) मिशनों में भी की जा चुकी है।

Source: Indian Express