11 December 2024
1.हर वर्ष 10 दिसंबर को ‘अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस’ (International Human Rights Day) मनाया जाता है।
2.भारत सरकार ने संजय मल्होत्रा को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का 26वां गवर्नर नियुक्त किया।
3. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नई दिल्ली में मानवाधिकार दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के कार्यक्रम को संबोधित किया।
4.भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने देवजीत सैकिया को कार्यवाहक सचिव नियुक्त किया।
5. स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2024 का सातवां संस्करण 11 दिसंबर से शुरू होगा।
6. राष्ट्रीय लोक अदालतों ने इस वर्ष 7.70 करोड़ से अधिक मामलों का निपटारा किया।
7.केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने मनामा में ‘भारत-बहरीन उच्च संयुक्त आयोग’ की बैठक की सह-अध्यक्षता की।
8.भारतीय डाक ने अंटार्कटिका के पेंगुइन की तस्वीर वाले पोस्टकार्ड का विशेष सेट जारी किया।
9.भारतीय रिजर्व बैंक ने भारतीय राज्यों पर सांख्यिकी पुस्तिका 2023-24 जारी की।
10. प्रतिवर्ष 09 दिसंबर 09 December को दुनियाभर में ‘अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस’ मनाया जाता है।
12 December 2024
1. हर वर्ष 11 दिसंबर को ‘अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस’ (International Mountain Day) मनाया जाता है। यह पर्वतों की सुरक्षा और उनकी महत्ता पर जागरूकता बढ़ाने के लिए 2003 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा शुरू किया गया था।
2.राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु नई दिल्ली के विज्ञान भवन में ‘राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2024’ प्रदान करेंगी। इस बार 45 व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा।
3.सीरिया में मोहम्मद अल-बशीर को अंतरिम सरकार के कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त किया गया।
4.सामान्य विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (CUET) 2025 में छात्रों को 12वीं के विषयों के अतिरिक्त 63 विषयों में परीक्षा देने की छूट होगी।
5. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान तमिल कवि और स्वतंत्रता सेनानी सुब्रमण्यम भारती की संपूर्ण रचनाओं का संग्रह जारी किया।
6. आर्थिक मामलों के सचिव अजय सेठ को रास्व विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।
7.एक देश-एक शुल्क योजना 2025 से लागू होगी, जिससे सभी शोध लेख समान रूप से उपलब्ध होंगे।
8.भारत में 2017-18 से 2022-23 के बीच ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की श्रम शक्ति भागीदारी दर में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।
9.केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रतिष्ठित लेखक विष्णुकांत शास्त्री की रचना का विमोचन किया।
10.विपक्ष ने राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया।
13 December 2024
1.हर वर्ष 12 दिसंबर को ‘अंतरराष्ट्रीय तटस्थता दिवस’ (International Day of Neutrality) मनाया जाता है।
2.फीडे विश्व शतरंज चैंपियनशिप 2024 के फाइनल में भारत के ग्रैंड मास्टर डी. गुकेश का मुकाबला चीन के डिंग लिरेन से होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर ढाई बजे शुरू होगा।
3. बैडमिंटन में, भारतीय जोड़ी ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद मलेशियाई जोड़ी पर्ली टैन और थिना मुरलीधरन से महिला डबल्स के दूसरे ग्रुप स्टेज मैच में भिड़ेंगी।
4.श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके 15 से 17 दिसंबर तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर आएंगे।
5. पाकिस्तान के सिंध प्रांत के राजेंद्र मेघवार ने सिविल सेवा परीक्षा पास कर देश के पहले हिंदू पुलिस अधिकारी बनने का गौरव प्राप्त किया।
6.2034 FIFA पुरुष फुटबॉल विश्व कप सऊदी अरब में आयोजित होगा, जबकि 2030 विश्व कप की मेजबानी स्पेन, पुर्तगाल और मोरक्को संयुक्त रूप से करेंगे।
7.भारत के महिला जूनियर एशिया कप 2024 के चौथे लीग मैच में आज थाईलैंड से मुकाबला होगा।
8.खेलो इंडिया शीतकालीन खेलकूद-2025 लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में जनवरी में दो अलग-अलग चरणों में आयोजित होंगे।
9.केंद्र सरकार ने गेहूं भंडारण की सीमा घटाई। व्यापारियों और थोक विक्रेताओं के लिए सीमा 1,000 मीट्रिक टन और खुदरा विक्रेताओं के लिए 5 मीट्रिक टन कर दी गई।
10.FSSAI ने पैकेट बंद खाद्य पदार्थों पर अतिरिक्त चीनी, नमक और वसा की जानकारी मोटे अक्षरों में दर्शाना अनिवार्य किया।
14 December 2024
1.हर वर्ष 13 दिसंबर को ‘राष्ट्रीय घोड़ा दिवस’ (National Horse Day) मनाया जाता है। इसका उद्देश्य घोड़ों के प्रति सम्मान और उनके मानवीय योगदान को बढ़ावा देना है।
2.भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने चीन के ग्रैंडमास्टर डिंग लिरेन को हराकर सबसे कम उम्र में विश्व चेस चैंपियन बनने का इतिहास रच दिया।
3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रयागराज में 7,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इसमें सड़कें, ओवरब्रिज और स्थायी घाटों का निर्माण शामिल है।
4.भारतीय सेना की वज्र कोर ने अमृतसर में विजय दिवस समारोह शुरू किया, जो 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत को मनाने के लिए आयोजित किया जाता है।
5. विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने 15वीं भारत-UAE संयुक्त आयोग बैठक की सह-अध्यक्षता नई दिल्ली में की।
6. चेन्नई स्थित DRDO द्वारा विकसित भारतीय लाइट टैंक ने 4,200 मीटर से अधिक ऊंचाई पर सटीक गोलाबारी कर बड़ी उपलब्धि हासिल की।
7.स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2024 का ग्रैंड फिनाले पहली बार श्रीनगर के NIT में आयोजित किया गया।
8.खुदरा मुद्रास्फीति दर नवंबर 2024 में घटकर 5.4% हो गई, जो पिछले महीने 6.2% थी।
9. केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने नई दिल्ली में BRIC की दूसरी वार्षिक बैठक की अध्यक्षता की।
10.सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने वीरता और विशिष्ट सेवा पदक विजेताओं को सम्मानित किया।
15 December 2024
1.हर वर्ष 14 दिसंबर को ‘राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस’ (National Energy Conservation Day) मनाया जाता है।
2.दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक 163 दर्ज किया गया, जो गंभीर श्रेणी में है।
3.डोनाल्ड ट्रंप को टाइम मैगजीन ने 2024 का “पर्सन ऑफ द ईयर” चुना। इससे पहले 2016 में उन्हें यह खिताब मिला था।
4.श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके 15-17 दिसंबर तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे।
5.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में मुख्य सचिवों के चौथे राष्ट्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता की।
6.भारतीय सेना में 456 नए अधिकारी शामिल हुए। नेपाल के सेना प्रमुख अशोक राज सिगदल ने परेड की सलामी ली।
7. 29वां अंतरराष्ट्रीय केरल फिल्म महोत्सव तिरुवनंतपुरम में 13 दिसंबर को शुरू हुआ।
8.NHAI ने राजमार्गों की सुरक्षा के लिए ‘राजमार्ग साथी’ पेट्रोलिंग वाहन शुरू किए।
9.स्पेनिश अभिनेता जोस डे ला टोरे, जो नेटफ्लिक्स की “टॉय बॉय” सीरीज में लोकप्रिय थे, का 37 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।
10. केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने दिव्यांगजनों को NIEPID संस्थान में शिक्षण सामग्री वितरित की।
16 December 2024
1. श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके15-17 दिसंबर तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर आएंगे। यह उनकी राष्ट्रपति बनने के बाद भारत की पहली यात्रा होगी।
2.भारतीय डाक एवं दूरसंचार लेखा एवं वित्त सेवा ने 14 दिसंबर 2024 को 50वां स्थापना दिवस मनाया।
3.भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने बिना जमानत के कृषि-ऋण की सीमा ₹1.60 लाख से बढ़ाकर ₹2 लाख करने का निर्णय लिया है। यह 1 जनवरी 2025 से प्रभावी होगा।
4.‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ से संबंधित दो विधेयक 16 दिसंबर को लोकसभा में पेश किए जाएंगे।
5.वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ईवीकेएस एलंगोवन का 14 दिसंबर को 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।
6.श्रीलंका ने अपने अंतरराष्ट्रीय बॉन्ड पुनर्गठन का काम सफलतापूर्वक पूरा किया।
7.भारत के भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा और यूक्रेन की यारोस्लावा महुचिख की प्रतियोगिता कलाकृतियां ‘विश्व एथलेटिक्स विरासत संग्रह’ में शामिल की गई हैं।
8.DRDO ने सॉलिड फ्यूल डक्टेड रैमजेट का सफल परीक्षण किया, जिससे भारत ने एयर-टु-एयर मिसाइलों की मारक दूरी बढ़ाने की तकनीक हासिल की।
9.नवंबर 2024 में भारत का GST संग्रह 1.82 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की तुलना में 8.5% अधिक है।
10.डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान (DLC 3.0) के तहत कुल 1.30 करोड़ प्रमाण पत्र बनाए गए।
17 December 2024
1. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता का स्तर गंभीर श्रेणी में है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, 16 दिसंबर की सुबह 7 बजे तक वायु गुणवत्ता सूचकांक AQI 342 दर्ज किया गया है।
2.1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत की याद में आज, 16 दिसंबर को पूरा देश विजय दिवस मना रहा है। 1971 में इसी दिन पाकिस्तानी सेना के लेफ्टिनेंट जनरल ए ए खान नियाजी ने 93 हजार सैनिकों के साथ भारतीय सेना और मुक्ति वाहिनी के सामने बिना शर्त आत्मसमर्पण कर दिया था।
3.बांग्लादेश 16 दिसंबर को अपना विजय दिवस मना रहा है। नौ महीने चले मुक्ति संग्राम के बाद वर्ष 1971 में 16 दिसंबर को देश पाकिस्तान के कब्जे से आज़ाद हुआ था।
4.मशहूर तबला वादक ‘जाकिर हुसैन’ का सैन फ्रांसिस्को (USA) में 73 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। जाकिर हुसैन को ‘पद्म श्री’ (1988), ‘पद्म भूषण’ (2002) और ‘पद्म विभूषण’ 2023 समेत कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
5.केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने गुजरात के सूरत में 15 दिसंबर को राज्य के पहले सेमीकंडक्टर असेंबली और टेस्टिंग आउटसोर्स प्लांट का उद्घाटन किया है।
6.मुंबई की टीम ने दूसरी बार ‘सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी’ का खिताब अपने नाम किया है। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में मुंबई ने मध्य प्रदेश को पांच विकेट से हराकर यह ख़िताब जीता है।
7. देश में 26 जनवरी, 1950 को ‘संविधान’ अंगीकार किए जाने के अगले साल 75 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में दो दिन की विशेष चर्चा 16 दिसंबर से राज्यसभा में शुरू होगी।
8. स्पेन के नामी क्लोदिंग ब्रांड Mango के फाउंडर ‘इसाक एंडिक’ का 71 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
9. विदेशी निवेशकों ने दिसंबर महीने के पहले दो सप्ताह में भारतीय पूंजी बाज़ारों में लगभग 28 हजार करोड़ रुपए का निवेश किया हैं।
10. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने की 29 तारीख को दिन के 11 बजे आकाशवाणी से ’मन की बात’ कार्यक्रम में देश-विदेश के लोगों के साथ अपने विचार साझा करेंगे। कार्यक्रम की यह 117वीं कड़ी होगी।
18 December 2024
1. भारत में हर वर्ष 17 दिसंबर को ‘पेंशनर दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।
2. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता का स्तर गंभीर श्रेणी में है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, 17 दिसंबर की सुबह 6 बजे AQI 413 दर्ज किया गया है।
3.केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने ‘फिट इंडिया साइक्लिंग मंगलवार’ पहल को नई दिल्ली में हरी झंडी दिखाई।
4.राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 17 दिसंबर की शाम तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के पांच दिवसीय प्रवास के लिए हैदराबाद पहुंचेंगी।
5.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 दिसंबर को जयपुर में राजस्थान सरकार के एक वर्ष पूरा होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे 46,300 करोड़ रुपए की लागत से जुड़ी 24 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
6.भारत और वियतनाम के बीच ‘सहयोग – हॉप टैक’ अभ्यास के लिए वियतनाम का तट रक्षक जहाज CSB 8005 कोच्चि पहुंचा है।
7.भोपाल में 17 दिसंबर से ‘10वां अंतर्राष्ट्रीय वन महोत्सव’ शुरू हुआ है, जो 23 दिसंबर तक चलेगा।
8.‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ (One Nation, One Election) से संबंधित दो विधेयक 17 दिसंबर को लोकसभा में पेश किए जाएंगे।
9. दिल्ली सरकार ने वायु प्रदूषण को देखते हुए प्राथमिक विद्यालयों में हाइब्रिड पढ़ाई का आदेश जारी किया है।
10. NCERT ने 16 दिसंबर को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए, ताकि NCERT प्रकाशनों की सस्ती और निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।
19 December 2024
1. हर वर्ष 18 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी दिवस मनाया जाता है।
2.राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 18 दिसंबर को हैदराबाद के निकट राष्ट्रपति निलयम, बोलारम पर नई सुविधाओं का शुभारंभ करेंगी।
3. भारत-चीन विशेष प्रतिनिधि वार्ता में 18 दिसंबर को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भाग लेंगे।
4. भारतीय नागरिक जनवरी 2024 से Sri Lanka की वीजा मुक्त यात्रा कर सकेंगे।
5. 2019 में भारत स्मार्टफोन निर्यात में 23वें स्थान पर था। अब यह Third rank पर आ गया है।
6.किसानों के लिए ‘किसान कवच सूट’ Dr. Jitendera ने लॉन्च किया है।
7. RPF और GRP के प्रमुखों का पांचवां अखिल भारतीय सम्मेलन New Delhi संपन्न हुआ।
8.तुलसी गौड़ा का संबंध Environmental Conservation क्षेत्र से था, जिनका हाल ही में निधन हुआ।
9. CBIC के अध्यक्ष संजय कुमार अग्रवाल ने करदाता सेवाओं को बढ़ाने के लिए चार नई पहलों का शुभारंभ किया।
10. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 17 दिसंबर को Armenia देश की नेशनल असेंबली के अध्यक्ष के साथ द्विपक्षीय बैठक की।
20 December 2024
हर वर्ष 19 दिसंबर को कौन-सा दिवस मनाया जाता है? गोवा मुक्ति दिवस
प्रयागराज में महाकुंभ मेले के लिए कितनी विशेष रेलगाड़ियाँ चलाई जाएंगी? 34
हाल ही में किसे एसबीआई का नया प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है?- राम मोहन राव अमरा
गुजरात का कौन-सा गांव सौर ऊर्जा से चलने वाला पहला सीमावर्ती गांव बना है? – मसाली गांव
मिस इंडिया USA 2024 का खिताब किसने जीता?- कैटलिन सैंड्रा नील
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 19 दिसंबर को किस मुद्दे पर उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की? – जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा
असम में शुरू की गई गंगा डॉल्फिन टैगिंग परियोजना का उद्देश्य क्या है? – डॉल्फिन की जीवनशैली को समझना*
SEBI द्वारा जनवरी 2025 तक डेरिवेटिव ट्रेडिंग की पाबंदी कितने कृषि उत्पादों पर है? – सात
19 दिसंबर 2024 को किसने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया? – रविंन्द्र अश्विन
केंद्र सरकार ने 19 दिसंबर को कौन सा महत्वपूर्ण विधायी प्रस्ताव संयुक्त संसदीय समिति को भेजा? – ‘एक देश, एक चुनाव’ विधेयक