विश्व का भूगोल वन लाइनर – 5

कौन सा देश सूर्योदय के देश के नाम से प्रसिद्ध है – जापान

दक्षिण अफ्रीका की संसद (Parliament) किस नगर में स्थित है – केपटाउन

कन्धार नगर कहाँ स्थित है – अफगानिस्तान में

सन सिटी (Sun city) अवस्थित है – दक्षिण अफ्रीका में

क्वांटो के मैदान किस देश में स्थित हैं – जापान

भारत के किस स्थान को मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से जाना जाता है – खज्जियार (चम्बा, हिमाचल प्रदेश)

टर्की का कौन सा नगर पश्चिम का द्वार कहलाता है – इस्तांबुल

लैंड ऑफ थंडर बोल्ट किस देश को कहा जाता है – भूटान

मध्य रात्रि का सूर्य कहाँ दिखाई देता है – नॉर्वे (उत्तरी ध्रुव पर)

वह कौन सा देश है, जिसे झीलों की वाटिका (Gardens of Lakes) की संज्ञा दी गयी है – फिनलैंड

पक्षियों के महाद्वीप के नाम से किस महाद्वीप को जाना जाता है – दक्षिण अमेरिका

यूरोप की तेल राजधानी किसे कहा जाता है – एबरडीन (यूनाइटेड किंगडम)

विश्व के किस शहर को धूम्रनगर (Smoke Town) के नाम से जाना जाता है – शिकागो (संयुक्त राज्य अमेरिका)

पूर्वी समुद्र की स्वामिनी की संज्ञा किस देश को दी गयी है – श्रीलंका को

माल्टा किस सागर में अवस्थित है – भूमध्य सागर में

अलास्का किस देश का भाग है – संयुक्त राज्य अमेरिका

विश्व का कौन सा नगर शहरों का शहर कहलाता है – वेनिस (इटली)

एक निश्चित दिशा में प्रवाहित होने वाले महासागरीय जल को क्या कहा जाता है – महासागरीय धारा

पृथ्वी की सतह का कितना भाग जल से ढका है – 2/3 भाग 

हम्बोल्ट धारा को किस अन्य नाम से भी जाना जाता है – पेरू की धारा (शीत जलधारा)

टर्की के उत्तर में कौन सा सागर है – कैस्पियन सागर

हिन्द महासागर में प्रवाहित होने वाली अगुलहास (Agulhas) किस प्रकार की जलधारा है – गर्म जलधारा

सारगैसो सागर (Sargasso Sea) का सम्बंध किस महासागर से है – उत्तरी अटलांटिक

90 ईस्ट रिज (90 East Ridge) किस महासागर में स्थित है – हिन्द महासागर

कौन सा देश उत्तरी अटलांटिक प्रवाह द्वारा सर्वाधिक लाभान्वित होने वाला देश है – नार्वे

गल्फ स्ट्रीम (Gulf Stream) क्या है – महासागरीय गर्म जलधारा

सागरीय जल में लवणता प्रति हजार ग्राम (‰) कितनी होती है – 30%

सागरीय लवणता का मुख्य स्रोत है – भूमि

ग्रेट साल्ट झील (Great Salt Lake) कहाँ स्थित है – संयुक्त राज्य अमेरिका

विश्व में सर्वाधिक लवणीय सागर/झील कौन सा/सी है – टर्की की वॉन झील (330%)

अरब सागर के पानी का औसत खारापन कितना है – 35%

जॉर्डन के मृत सागर (Dead Sea) में औसत लवणता कितनी है – 238%

महासागर में ज्वार-भाटा की उत्पत्ति के क्या कारण हैं – गुरुत्वाकर्षण, अभिकेन्द्रीय बल तथा अपकेन्द्रीय बल

एक स्थान पर एक दिन में एक ज्वार और एक भाटा आता है, तो उसे क्या कहते हैं – दैनिक ज्वार-भाटा

महासागर में ऊँची जल तरंगें किससे उत्पन्न होती हैं – चन्द्रमा

एक स्थान पर एक दिन में दो बार उत्पन्न ज्वार के मध्य कितने समय का अन्तर होता है – 24 घण्टे 26 मिनट