भारत को हिन्दुस्तान की संज्ञा सर्वप्रथम किस देश के निवासियों ने प्रदान किया – ईरानियों ने
बौद्ध काल में भारतवर्ष किस नाम से लोकप्रिय था – जम्बू द्वीप
सर्वप्रथम ‘इण्डिया’ शब्द का प्रयोग भारत के लिये किस भाषा में किया गया था – ग्रीक (यूनानी)
भारतीय भू-भाग का कुल क्षेत्रफल कितना है – 3287263 वर्ग किमी.
भारत का क्षेत्रफल विश्व के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का कितना प्रतिशत है – 2.4%
भारत की भू-आकृति किस प्रकार की है – चतुष्कोणीय
भारत का उत्तर से दक्षिण विस्तार कितना है – 3214 किमी.
भारत का पूर्व से पश्चिम विस्तार कितना है – 2933 किमी.
द्वीपों सहित भारत के तट रेखा की कुल लम्बाई कितनी है – 7516.6 किमी.
भारत की स्थलीय सीमा की लम्बाई कितनी है –15,200 किमी.
क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का विश्व में कौन-सा स्थान है – 7वाँ स्थान
जनसंख्या की दृष्टि से भारत का विश्व में कौन सा स्थान है – प्रथम स्थान
भारत की जनसंख्या विश्व की कुल जनसंख्या का कितना प्रतिशत है – 17.5%
भारत का अंक्षाशीय विस्तार कितना है – 8°4′-37°6′ उत्तरी अक्षांश
भारत का देशान्तरीय विस्तार कितना है – 68°7′ -97°25′ पूर्वी देशान्तर
भारत में कितने डिग्री पूर्वी देशान्तर रेखा को भारत का मानक समय माना जाता है – 82½
पूर्वी देशान्तर 82½ पूर्वी देशान्तर रेखा भारत के किस शहर से होकर गुजरती है – प्रयागराज के नैनी से होकर
भारतीय मानक समय की याम्योत्तर रेखा कितने भारतीय राज्यों से होकर गुजरती है – पाँच (उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश)
विषुवत रेखा के उत्तर में स्थित 23°30′ उत्तरी अक्षांश को क्या कहा जाता है – कर्क रेखा
कर्क रेखा भारत की कितने राज्यों से होकर गुजरती है – आठ राज्यों से (गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और मिजोरम)
कर्क रेखा भारत के किस पड़ोसी देश से होकर गुजरती है – बांग्लादेश
मानक समय रेखा एवं कर्क रेखा किस राज्य में एक-दूसरे को आपस में काटती हैं – छत्तीसगढ़
कर्क रेखा राजस्थान के किन दो जिलों से होकर गुजरती है – डूंगरपुर तथा बासवाड़ा
भारत का दक्षिणतम बिंदु कौन-सा है – इंदिरा प्वाइंट
भारत की मुख्य भूमि पर दक्षिणतम् बिंदु कहाँ है – केप कोमोरिन, कन्याकुमारी (तमिलनाडु)
इंदिरा प्वाइंट का पूर्व नाम क्या था – पिग्मेलियन प्वाइंट
भारत के सुदूर दक्षिण में इंदिरा प्वाइंट कहाँ स्थित है – बड़ा निकोबार
भारत का वह कौन-सा स्थान है, जहाँ बंगाल की खाड़ी, अरब सागर तथा हिंद महासागर मिलते हैं – कन्याकुमारी
भारत का सुदूरस्थ उत्तरी बिंदु कौन-सा है – इंदिरा कॉल (लद्दाख)
भारत का सबसे पूर्वी बिन्दु कौन-सा है – किबिथु (अरुणाचल प्रदेश)
भारत का सबसे पश्चिमी बिंदु कौन सा है – गौरमाता (गुजरात)