Find Articles

भारत की शिक्षा व्यवस्था में AI साक्षरता बढ़ाने हेतु गूगल की बड़ी पहल

अमेरिका की प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल ने भारत की शिक्षा प्रणाली में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) साक्षरता, डिजिटल उपकरणों और AI आधारित प्रशिक्षण को बढ़ावा देने के लिए एक बड़े राष्ट्रीय कार्यक्रम की घोषणा की है। यह घोषणा लंदन में आयोजित एजुकेशन वर्ल्ड फोरम 2026 के दौरान की गई।

इस पहल के तहत गूगल ने भारत के कई राज्य सरकारों और यूनिसेफ (UNICEF) के साथ साझेदारी की है, जिसका उद्देश्य AI-सक्षम शिक्षा को मजबूत करना और स्कूलों तथा उच्च शिक्षण संस्थानों में सीखने के परिणामों को बेहतर बनाना है।

पहल के प्रमुख उद्देश्य

इस कार्यक्रम का उद्देश्य—

  • शिक्षकों और विद्यार्थियों में AI साक्षरता को बढ़ावा देना
  • डिजिटल शिक्षण अवसंरचना को मजबूत करना
  • शिक्षकों को जिम्मेदार AI उपयोग का प्रशिक्षण देना
  • AI उपकरणों के माध्यम से कक्षा शिक्षण अनुभव को बेहतर बनाना
  • भारत के शिक्षा क्षेत्र में नवाचार को प्रोत्साहित करना

गूगल के अनुसार यह कार्यक्रम भारत की राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के उद्देश्यों के अनुरूप है, जो डिजिटल शिक्षा, प्रौद्योगिकी एकीकरण और कौशल विकास पर केंद्रित है।

गूगल AI एजुकेटर सीरीज़ (GES)

इस पहल के अंतर्गत गूगल भारत में “गूगल AI एजुकेटर सीरीज़ (GES)” शुरू करेगा। यह कार्यक्रम पहले अमेरिका में प्रारंभ किया गया था और इसके माध्यम से स्कूल एवं उच्च शिक्षा संस्थानों के शिक्षकों को निःशुल्क AI प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।

शामिल राज्य और संस्थान

यह कार्यक्रम निम्न राज्यों एवं संस्थानों के सहयोग से लागू किया जाएगा—

  • महाराष्ट्र सरकार
  • छत्तीसगढ़ सरकार
  • असम सरकार
  • लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश
  • पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड

शिक्षकों को दिए जाने वाले प्रशिक्षण

इस पहल के तहत शिक्षकों को निम्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा—

  • AI उपकरणों का जिम्मेदार उपयोग
  • कक्षा में AI का एकीकरण
  • AI आधारित शिक्षण पद्धतियाँ
  • शिक्षा में गूगल जेमिनी एवं अन्य AI अनुप्रयोगों का उपयोग

यूनिसेफ के साथ साझेदारी

गूगल ने यूनिसेफ के साथ तीन वर्षीय वैश्विक साझेदारी की भी घोषणा की है। यह साझेदारी निम्न देशों को कवर करेगी—

  • भारत
  • ब्राज़ील
  • पाकिस्तान
  • केन्या

साझेदारी के प्रमुख उद्देश्य

इस सहयोग का उद्देश्य—

  • साक्षरता एवं गणनात्मक क्षमता में सुधार
  • शिक्षक प्रशिक्षण प्रणाली को मजबूत करना
  • AI आधारित शैक्षणिक उपकरणों तक पहुंच बढ़ाना
  • समावेशी एवं समान शिक्षा को प्रोत्साहित करना

यह साझेदारी गूगल की AI तकनीक और यूनिसेफ की शिक्षा एवं बाल विकास विशेषज्ञता को एक साथ जोड़ती है। यूनिसेफ शिक्षकों को सुरक्षित और जिम्मेदार तरीके से AI उपकरणों के उपयोग में सहायता करेगा, जिससे व्यक्तिगत एवं अनुकूलित शिक्षण को बड़े स्तर पर लागू किया जा सके।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020

  • अनुमोदित वर्ष : 2020
  • राष्ट्रीय शिक्षा नीति 1986 का स्थान लिया

NEP 2020 के प्रमुख फोकस क्षेत्र

  • डिजिटल शिक्षा
  • कौशल विकास
  • बहुविषयक शिक्षा
  • प्रौद्योगिकी एकीकरण

यूनिसेफ (UNICEF)

पूरा नाम :
संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय बाल आपातकालीन कोष
(United Nations International Children’s Emergency Fund)

  • मुख्यालय : न्यूयॉर्क, अमेरिका
  • स्थापना : 1946
  • कार्यकारी निदेशक : कैथरीन एम. रसेल

एजुकेशन वर्ल्ड फोरम

एजुकेशन वर्ल्ड फोरम विश्व के सबसे बड़े शिक्षा मंत्रियों और नीति-निर्माताओं के सम्मेलनों में से एक है। इसका आयोजन प्रतिवर्ष लंदन में किया जाता है।

Aurastudy