दिल्ली सरकार ने “लखपति बिटिया योजना” शुरू की

योजना का उद्देश्य

दिल्ली सरकार ने लाड़ली योजना (2008) को संशोधित कर ‘लखपति बिटिया योजना’ शुरू की है, ताकि आर्थिक कमी के कारण कोई भी लड़की शिक्षा से वंचित न रहे।

वित्तीय सहायता

  • कुल जमा राशि: ₹56,000 (किस्तों में)
  • परिपक्वता पर: ₹1 लाख+ (ब्याज सहित)
  • राशि सीधे आधार-लिंक्ड बैंक खाते में जमा होगी

भुगतान संरचना (किस्तें)

  • जन्म पर: ₹11,000
  • कक्षा I में प्रवेश: ₹5,000
  • कक्षा VI में प्रवेश: ₹5,000
  • कक्षा IX में प्रवेश: ₹5,000
  • कक्षा X उत्तीर्ण: ₹5,000
  • कक्षा XII में प्रवेश: ₹5,000
  • ग्रेजुएशन/डिप्लोमा: ₹20,000

पात्रता

  • बच्ची का जन्म दिल्ली में
  • परिवार का कम से कम 3 वर्ष से दिल्ली में निवास
  • वार्षिक आय ₹1.20 लाख से कम
  • प्रति परिवार अधिकतम 2 बेटियाँ

प्रमुख शर्तें

  • टीकाकरण अनिवार्य
  • मान्यता प्राप्त संस्थान में शिक्षा
  • 18 वर्ष से पहले विवाह होने पर लाभ समाप्त
  • शैक्षणिक लक्ष्य पूरे न होने पर राशि सरकार को वापस

अन्य प्रमुख बिंदु

  • आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन
  • शुरुआत: 1 अप्रैल से
  • प्रारंभिक बजट: ₹160 करोड़
  • पहले की लाड़ली योजना में 1.86 लाख खाते अनक्लेम्ड पाए गए
  • अब तक ₹190 करोड़ का भुगतान शुरू