पाक्योंग एयरपोर्ट का नाम बदलकर त्रिलोचन पोखरेल एयरपोर्ट किया गया

सिक्किम सरकार ने राज्य के एकमात्र हवाई अड्डे पाक्योंग एयरपोर्ट का नाम बदलकर “त्रिलोचन पोखरेल एयरपोर्ट” करने की घोषणा की है।

त्रिलोचन पोखरेल कौन थे?

  • त्रिलोचन पोखरेल को “गांधी पोखरेल” के नाम से जाना जाता था।

  • उन्हें सिक्किम का पहला स्वतंत्रता सेनानी माना जाता है।

  • उन्होंने असहयोग आंदोलन, सविनय अवज्ञा आंदोलन और भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लिया था।

नाम बदलने का महत्व

  • यह निर्णय सिक्किम के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को मान्यता देने के लिए लिया गया है।

  • इससे स्थानीय नायकों को सम्मान और नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी।

  • एयरपोर्ट जैसे प्रमुख सार्वजनिक स्थल को उनके नाम से जोड़ना इतिहास को जीवंत रखने का प्रयास है।

पाक्योंग एयरपोर्ट 

  • यह सिक्किम का एकमात्र हवाई अड्डा है।

  • गंगटोक से लगभग 30 किमी दूर स्थित है।

  • इसका उद्घाटन 24 सितंबर 2018 को किया गया था।