11 Feb – 20 Feb 2025

हाल ही में किस राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए नई आबकारी नीति को मंजूरी दी है? – उत्तर प्रदेश

हाल ही में फरीदाबाद में __ अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड शिल्प मेला आयोजित किया गया है। – 38वां

अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट अलायंस (IBCA) का मुख्य उद्देश्य कितनी प्रमुख बिल्ली प्रजातियों के संरक्षण पर केंद्रित है? – सात

हाल ही में अमेरिका के बाद किस देश ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) से बाहर निकलने की घोषणा की है? – अर्जेंटीना

हाल ही में ‘विरासत योजना’ के तहत नैनीताल के कितने गाँवों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा? – 60 गाँव

हाल ही में किस मंत्रालय ने राष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्रण मिशन (NMCM) की स्थापना की है? – संस्कृति मंत्रालय

केंद्रीय बजट 2025-26 में जल जीवन मिशन की अवधि किस वर्ष तक बढ़ा दी गई है? – वर्ष 2028

हाल ही में केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण ने किस राज्य में भारत का पहला ‘व्हाइट टाइगर ब्रीडिंग सेंटर’ खोलने की मंजूरी दी है? – मध्य प्रदेश

बजट 2025-26 में स्वास्थ्य को कितने प्रतिशत आवंटित किया गया है? – 1.97%

किस देश ने संयुक्त राष्ट्र राहत एवं कार्य एजेंसी (UNRWA) को किसी भी प्रकार की वित्तीय सहायता देने से इनकार कर दिया है? – अमेरिका

हाल ही में सरकार ने कितने उत्पादों के लिए गुणवत्ता नियंत्रण आदेश (QCO) अनिवार्य कर दिया है? – 150 उत्पाद

‘अच्छे ड्राइवरों’ को प्रशिक्षित करने और दुर्घटनाओं को कम करने के लिए सरकार कितने केंद्र विकसित करेगी? – 1,600 केंद्र

वर्तमान में भारत की उर्वरक उत्पादन क्षमता कितने लाख मीट्रिक टन है? – 315 लाख मीट्रिक टन

डिजिटल इकोनॉमी रिपोर्ट के अनुसार, भारत डिजिटलीकरण के मामले में दुनिया का __ सबसे बड़ा डिजिटल देश है। – तीसरा

भारत सरकार द्वारा शुरू की गई ‘हील इन इंडिया’ पहल का उद्देश्य क्या है? – स्वास्थ्य पर्यटन को बढ़ावा देना

वर्ष 2024-25 में सूक्ष्म एवं मध्यम उद्योगों के निर्यात में लगभग कितनी वृद्धि हुई है? – 12.40 लाख करोड़ रुपये

भारत ने वर्ष 2030 तक गैर-जीवाश्म स्रोतों से कितनी बिजली क्षमता हासिल करने का लक्ष्य रखा है? – 50%

किसकी रिपोर्ट के अनुसार वित्त वर्ष 2026 तक भारत में उपभोक्ता मुद्रास्फीति दर 4% रहने का अनुमान है? – IMF

RBI ने फरवरी 2025 में 5 साल बाद रेपो दर को घटाकर कितने प्रतिशत कर दिया है? – 6.25%

हाल ही में किस देश के राष्ट्रपति ने अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) पर प्रतिबंध लगा दिया है? – USA

हाल ही में मणिपुर के मुख्यमंत्री पद से किसने इस्तीफा दिया? – एन. बीरेन सिंह

किस केंद्रीय मंत्री ने लिम्फेटिक फाइलेरियासिस को खत्म करने के लिए राष्ट्रव्यापी एमडीए अभियान शुरू किया? – जे.पी. नड्डा

कौन सा देश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एक्शन समिट 2025 की मेजबानी कर रहा है? – फ्रांस

किस संगठन ने रसद और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए DPIIT के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए? – कोरिया परिवहन संस्थान

किसको सिटीबैंक के नए भारत उपमहाद्वीप उप-क्लस्टर और बैंकिंग प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है? – के. बालासुब्रमण्यम

38वें राष्ट्रीय खेलों में लवलीना बोरगोहेन ने किस मुक्केबाजी वर्ग में स्वर्ण पदक जीता? – 75 किग्रा वर्ग