विश्व का भूगोल वन लाइनर – 6

दीर्घ काल में किसी जलधारा की उत्पत्ति व विकास को किस रूप में परिभाषित किया जाता है – अपवाह तंत्र

विश्व की सबसे लम्बी नदी कौन सी है – नील नदी

अपवाह क्षेत्र (Drainage Area) की दृष्टि से, विश्व की सबसे बड़ी नदी कौन सी है – अमेजन (दक्षिण अमेरिका)

विश्व का वृहत्तम डेल्टा कहाँ निर्मित है – गंगा ब्रह्मपुत्र द्वारा 

वह कौन सी नदी है, जो पाँच यूरोपीय देशों की राजधानियों से होकर प्रवाहित होती है – डेन्यूब नदी

वोल्गा नदी कहाँ गिरती है – कैस्पियन सागर में

स्विट्जरलैण्ड, जर्मनी तथा नीदरलैण्ड्स से प्रवाहित होने वाली कौन सी नदी भ्रंश घाटी (Rift Valley) में प्रवाहित होती है – राइन

अफ्रीका महाद्वीप की कौन सी नदी मकर रेखा (Tropic of Capricorn) को दो बार काटती है – लिम्पोपो नदी

वह देश, जो अरीय अपवाह (Radian Drainage) का उदाहरण प्रस्तुत करता है – श्रीलंका

सर और आमू दरिया नामक नदियाँ किस सागर में गिरती हैं  – अरल सागर में

काला सागर (Black Sea) में गिरने वाली प्रमुख नदी कौन सी नदियाँ हैं – नीपर, डेन्यूब, नीस्टर, डॉन

डेल्टा का निर्माण किस स्थान पर होता है- छिछले समुद्र में

रूस का वोल्गोग्राड शहर किस नदी के किनारे अवस्थित है – वोल्गा (यूरोप की सबसे लम्बी नदी)

लन्दन किस नदी के तट पर स्थित है – थेम्स नदी (Thames River)

सेंट पीटर्सबर्ग किस नदी के तट पर स्थित है – नेवा नदी

दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल किस नदी के तट पर स्थित है – हान नदी

जर्मनी का हैम्बर्ग शहर किस नदी के तट पर स्थित है – एल्ब 

फ्रांस की राजधानी पेरिस किस नदी के तट पर बसी हुई है – सीन

सर्बिया का बेल्ग्रेड शहर किस नदी के किनारे स्थित है – डैन्यूब

श्वेत और ब्लू नील नदी के संगम पर कौन सा शहर बसा हुआ है – खारतूम (सूडान)

टाइबर नदी किस नगर से होकर प्रवाहित होती है – रोम से

विश्व का सबसे बड़ा द्वीप कौन सा है – ग्रीनलैंड

विश्व का दूसरा सबसे बड़ा द्वीप कौन सा है – न्यूगिनी द्वीप

डिएगो गार्सिया कहाँ स्थित है – हिंद महासागर में

एसेंशियन द्वीप किस देश का औपनिवेश (Colonial) है – इंग्लैण्ड का

न्यूफाउंडलैण्ड द्वीप किस व्यवसाय के लिए प्रसिद्ध है – मत्स्य के लिए

फिजी द्वीप किस महासागर में स्थित है – प्रशान्त महासागर में

अल्यूशियन द्वीपों को संयुक्त राज्य अमेरिका ने किस देश से खरीदा है – रूस (वर्ष 1867)

पूर्वी द्वीप समूह का कौन सा द्वीप तीन देशों में विभाजित है – बोर्नियो द्वीप

हिंद महासागर का सबसे बड़ा द्वीप कौन सा है – मेडागास्कर

कालीमंतन (Kalimantan) किस द्वीप का भाग है – बोर्नियो द्वीप

मॉरीशस द्वीप किस महासागर में स्थित है – दक्षिण हिंद महासागर में

जापान का सबसे बड़ा द्वीप कौन सा है – होन्शू

चीन से मकाओ द्वीप का स्थानांतरण किस वर्ष हुआ – वर्ष 1999 में

बेलिएरिक द्वीप समूह किस सागर में स्थित है – भूमध्य सागर में

किस महाद्वीप को द्वीपीय महाद्वीप कहा जाता है – ऑस्ट्रेलिया