वस्तु में गतिज ऊर्जा की वृद्धि किसके कारण होती है – वस्तु की गति के कारण
जलविद्युत गृह में विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित होने वाली कौन-सी ऊर्जा होती है – गतिज ऊर्जा
बैटरी किस ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित करती है – रासायनिक ऊर्जा को
पवन चक्की (टर्बाइन) किस ऊर्जा को यांत्रिक ऊर्जा में परिवर्तित करती है – गतिज ऊर्जा को
एक ‘पेंडुलम का झुलना’ में कौन-सी ऊर्जा किसमें परिवर्तित होती है – स्थितिज ऊर्जा से गतिज ऊर्जा में
किसी बन्दूक से गोली चलाने पर, इसकी संभावित स्थितिज ऊर्जा, किस ऊर्जा में परिवर्तित हो जाती है – गतिज ऊर्जा में
किसी वस्तु का द्रव्यमान दोगुना करने पर गतिज ऊर्जा कितनी हो जायेगी – दो गुनी
खींचे हुए धनुष से तीर छोड़ते समय, धनुष की स्थितिज ऊर्जा किस ऊर्जा में परिवर्तित हो जाती है – गतिज ऊर्जा में
गिरते हुए नारियल में कौन-सी ऊर्जा होती है – गतिज ऊर्जा
संवेग दोगुना करने पर गतिज ऊर्जा कितनी गुनी हो जायेगी – चार गुनी
घड़ी की चाभी में कौन-सी संचित ऊर्जा होती है – स्थितिज ऊर्जा
साइकिल चलाते समय ऊर्जा का किस प्रकार रूपांतरण होता है – रासायनिक ऊर्जा पेशीय ऊर्जा में और फिर गतिज ऊर्जा में रूपांतरित होती है
बारिश के दौरान ऊर्जा का परिवर्तन होता है – स्थित्तिज ऊर्जा, गतिज ऊर्जा में परिवर्तित हो जाती है
किसी वस्तु को ऊर्ध्वाधर फेंका गया और यह भूमि से अधिकतम ‘h’ ऊँचाई तक पहुँचती है। ऊँचाई ‘h’ के ¼ बिन्दु पर वस्तु में ऊर्जा होगी – कम स्थितिज ऊर्जा और अधिक गतिज ऊर्जा
जब हम एक रबड़ बैंड खींचते हैं तो हस्तांतरित ऊर्जा किसमें संग्रहित होती है – स्थितिज ऊर्जा में
बाँध में संग्रहित जल में कौन-सी ऊर्जा होती है – स्थितिज ऊर्जा
ऊपर उठाये गये हथौड़े के पास कौन-सी ऊर्जा होती है – स्थितिज ऊर्जा
यांत्रिक ऊर्जा का मान किसके बराबर होता है – गतिज ऊर्जा + स्थितिज ऊर्जा
स्थिति या आकृति में हुए परिवर्तन के कारण एक वस्तु में निहित ऊर्जा क्या कहलाती है – स्थितिज ऊर्जा
पहाड़ से गिर रहे किसी पिण्ड में कौन-सी ऊर्जा होती है – गतिज ऊर्जा और स्थितिज ऊर्जा दोनों
‘यांत्रिक ऊर्जा – गतिज ऊर्जा’ का मान किसके बराबर होता है – स्थितिज ऊर्जा के
किस ऊर्जा में दो प्रकार की ऊर्जा होती है – यांत्रिक ऊर्जा में
किसी निश्चित ऊँचाई पर गतिमान किसी वस्तु के वेग को 4- गुना बढ़ा दिया जाए तो उस वस्तु की स्थितिज ऊर्जा में क्या परिवर्तन होगा – स्थितिज ऊर्जा नियत रहेगी
ऊँचाई के संदर्भ में कौन-सी ऊर्जा घटती या बढ़ती है – स्थितिज ऊर्जा
यदि कोई बच्चा गैस से भरा गुब्बारा छोड़ता है, जो ऊपर जाता है, तो स्थितिज ऊर्जा का मान क्या होगा – स्थितिज ऊर्जा बढ़ती है
हवाओं में कैसी ऊर्जा होती है – स्थितिज ऊर्जा
वायु शक्ति में वायु की गतिज ऊर्जा का प्रतिवर्तन किसमें होता है – विद्युत ऊर्जा में
गति के नियम को सर्वप्रथम किसने प्रतिपादित किया था। – सर आइजक न्यूटन ने (सन् 1687 में अपनी पुस्तक ‘प्रिंसीपिया’)
न्यूटन का गति विषयक प्रथम नियम क्या है – सभी वस्तुयें अपनी पारंधिक अवस्था को बनाये रखना चाहती हैं (अर्थात विराम अवस्था में है, तो विराम स्थिति को या गतिशील अवस्था में है तो गतिशील स्थिति को)
सड़क पर एक कार 60 किमी. प्रति घंटा की एक समान चाल से दौड़ रही है, कार पर लगने वाला शुद्ध परिणामी बल होगा – शून्य के बराबर
वस्तुओं की प्रारंभिक अवस्था में स्वतः परिवर्तन न होने की प्रवृत्ति क्या कहलाती है – जड़त्व (Inertia)
जड़त्व कितने प्रकार का होता है – दो (1. स्थिरता का जड़त्व 2. गति का जड़त्व)
न्यूटन का प्रथम नियम क्या कहलाता है – जड़त्व का नियम (Low of Inertia)
न्यूटन के प्रथम नियम से हमें क्या प्राप्त होता है – बल की परिभाषा (Definition of Force)
ऊँची छलांग लगाने वाला, ऊँची छलांग से पहले कुछ समय तक दौड़ता है क्यों – क्योंकि ‘गति का जड़त्व’ उसे ऊँची छलांग लेने में मदद करे
मेज पर रखी गयी पुस्तकों का ढेर किस कारण हटता नहीं है – जड़ता के कारण
समापन रेखा को पार करने के बाद भी एक धावक भागना जारी रखता है क्यों – क्योंकि गति की जड़ता उसे आगे बढ़ाती है
जब कार एक घुमावदार सड़क पर मुड़ती है तो उसमें बैठे यात्री, स्वयं पर केन्द्र की विपरीत दिशा में किस बल का अनुभव करते हैं – जड़त्व बल का
‘जब एक गिलास पर रखे गये कार्ड को उंगली से धक्का दिया जाता है तो उस पर रखा सिक्का गिलास में गिर जाता है।’ यह गति के किस नियम की व्याख्या करता है – जड़त्व के नियम की
एक व्यक्ति चलती रेलगाड़ी में इंजन की ओर मुँह करके बैठा है, वह एक सिक्का उछालता है सिक्का किधर गिरेगा – व्यक्ति के पीछे