भारत बना 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच का अध्यक्ष बना।
11वां ब्रिक्स संसदीय मंच ब्राज़ीलिया, ब्राज़ील में 5 जून को सम्पन्न हुआ।
इसमें भारत को 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच की अध्यक्षता सौंपी गई, जो 2026 में आयोजित होगा।
सभी 10 सदस्य देशों ने भारत के पहलगाम में हुए हालिया आतंकी हमले की कड़ी निंदा की।
सभी सदस्य देशों ने आतंकवाद के खिलाफ “शून्य सहिष्णुता” नीति अपनाने पर सहमति जताई।
भारत ने बेहतर खुफिया साझेदारी, आतंकवाद को आर्थिक सहायता रोकने और तकनीकी दुरुपयोग रोकने पर ज़ोर दिया।
भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया।
उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ भारत की सख्त नीति को स्पष्ट किया और वैश्विक एकजुटता की मांग की।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का जिम्मेदार उपयोग, अंतर-संसदीय सहयोग, वैश्विक व्यापार, आर्थिक विकास, और शांति व सुरक्षा जैसे विषयों पर चर्चा हुई।
भारत के दृष्टिकोण को प्रशंसा मिली और उसे अंतिम घोषणा-पत्र में शामिल किया गया।
भारतीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रमुख सदस्य: राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, सांसद सुरेन्द्र सिंह नागर, विजय बघेल, विवेक ठाकुर, डॉ. शबरी बायरेड्डी, तथा लोकसभा व राज्यसभा के महासचिव भी शामिल थे।
यह सम्मेलन भारत की वैश्विक मंचों पर सक्रिय भूमिका और आतंकवाद के खिलाफ उसके नेतृत्व को दर्शाता है।
Source: DD News