भारत का भूगोल वन लाइनर – 13

कृषि में युग्म पैदावार का क्या आशय है – विभिन्न मौसमों में दो फसलें उगाना

मिश्रित कृषि (Mixed Agriculture) की प्रमुख विशेषता क्या है – पशुपालन और कृषि उत्पादन को एक साथ करना

भारत में संकार्य (चालू) जोतों का सबसे बड़ा औसत आकार किस राज्य में है – राजस्थान में

भारत में रासायनिक उर्वरकों (Chemical Fertilizers) के दो सबसे बड़े उपभोक्ता राज्य कौन से हैं – उत्तर प्रदेश एवं महाराष्ट्र

पुनर्भरण योग्य भौम जल संसाधन में कौन सा राज्य सबसे सम्पन्न है – उत्तर प्रदेश

भारत में अनुबंध कृषि (Contract Farming) को लागू करने वाला प्रथम राज्य कौन सा है – पंजाब

गेहूँ की अच्छी कृषि के लिए कौन सी भौगोलिक दशाएँ आवश्यक हैं – मध्यम ताप और मध्यम वर्षा

कल्याण सोना किस फसल की एक किस्म है – गेहूँ की

भारत की प्रमुख खाद्यान्न फसल कौन सी है – चावल

भारत के सर्वाधिक क्षेत्रफल पर किस फसल की कृषि होती है – धान (चावल)

भारत में चावल की खेती के अन्तर्गत सर्वाधिक क्षेत्र किस राज्य पाया जाता है – उत्तर प्रदेश में

भारत के किस क्षेत्र को चावल का कटोरा (Bowl of Rice) कहा जाता है – कृष्णा-गोदावरी डेल्टा क्षेत्र

जया, पद्मा, पूसा, सुगन्धा-5, जमुना एवं कृष्णा किस फसल की उन्नत किस्में हैं – धान की

ग्रीन गोल्ड (Green Gold) किसकी किस्म है – चाय

धान की फसल में किस जीव का प्रयोग जैव उर्वरक के रूप में किया जाता है – नील हरित शैवाल (BGA)

मध्य प्रदेश के किस जिले को कपास की खेती के कारण सफेद सोने का क्षेत्र कहा जाता है – खरगौन जिला

भारत के किस राज्य को शक्कर का कटोरा (Bowl of Sugar) कहा जाता है – उत्तर प्रदेश

यदि खाद्यान्नों का सुरक्षित संग्रह सुनिश्चित करना हो, तो कटाई के समय उनमें आर्द्रता अंश कितने प्रतिशत से अधिक आर्द्रता नहीं होनी चाहिए – 14%

बाजरे की कृषि किस जलवायु में की जाती है – उष्ण एवं शुष्क

शुष्क भूमि के लिए सर्वाधिक उपयुक्त फसल कौन सी है – मूँगफली

ऑस और बोरो किस फसल की किस्में हैं – धान

भारत में सोयाबीन का अग्रणी उत्पादक राज्य कौन सा है – मध्य प्रदेश

कौशल किस फसल की उन्नत प्रजाति है – मूँगफली

किस फसल में नाइट्रोजन संचित करने की क्षमता सर्वाधिक होती है – दलहनी

भारत को तीन चौथाई से अधिक कच्चा रेशम किस/किन राज्य/ राज्यों से प्राप्त होता है – कर्नाटक एवं आंध्र प्रदेश

नॉर्मन अर्नेस्ट बोरलॉग, जिन्हें हरित क्रान्ति का जनक कहा जाता है, किस देश से सम्बंधित हैं – संयुक्त राज्य अमेरिका

हरित क्रान्ति (Green Revolution) से क्या अभिप्राय है – उच्च उत्पादकता वाले बीजों का प्रयोग कर उत्पादन बढ़ाना

हरित क्रान्ति का सर्वाधिक लाभ किस फसल के उत्पादन एवं उत्पादकता (Production & Productivity) दोनों में हुआ – गेहूँ की

हरित क्रांन्ति में किस फसल का सर्वाधिक उत्पादन किया गया – मेक्सिकन गेहूँ

सर्वाधिक विदेशी मुद्रा किस नकदी फसल के निर्यात से प्राप्त होती है – चाय

लाल विगलन (Red Rot) किस फसल का रोग है – गन्ना

तिलहन प्रौद्योगिकी मिशन की स्थापना किस वर्ष की गयी थी – वर्ष 1986

मक्के की फसल तैयार होने की औसत अवधि कितनी है – लगभग 140 दिन

बराक घाटी (Barak Valley) की सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण फसल कौन सी है – गन्ना

भारत के किस राज्य को मसालों का बगीचा (Spice Garden of India) कहा जाता है – केरल

भारत में काला सोना (Black Gold) के रूप में कौन सा मसाला जाना जाता है – काली मिर्च

भारत का सर्वाधिक काजू (Cashew) उत्पादक राज्य कौन सा है – महाराष्ट्र

शक्तिमान 1 और शक्तिमान 2 किस फसल की आनुवंशिक (Genetic) परिवर्तित रूप हैं – मक्का की

वाणिज्यिक (Commercial) स्तर पर केसर (Saffron) का उत्पादन किस राज्य में होता है – जम्मू और कश्मीर

प्रसंस्करण (Processing) हेतु आलू की सबसे अच्छी किस्म कौन सी है – कुफरी चिप्सोना 2

ललित किस फसल की उन्नत किस्म है -अमरूद

उत्तराखण्ड में उगाया जाने वाला अनाज मण्डुआ (कोदो) का निर्यात अधिकांशतः किस देश को किया जाता है – जापान

अदरक (Ginger) के खाने योग्य भाग को क्या कहा जाता है – प्रकन्द (Rhizome)

भारत का कौन सा राज्य खाद्यान्न उत्पादन में प्रथम स्थान पर है – उत्तर प्रदेश

केरल राज्य विश्व में किसके उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है – गरम मसाले

भारत में दालों का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है – मध्य प्रदेश

भारत का सबसे बड़ा चाय उत्पादक राज्य कौन सा है – असम