भारत का भूगोल वन लाइनर – 10

भारत का सबसे बड़ा वनस्पति उद्यान (Botanical Garden) कहाँ स्थित है – कोलकाता में

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान (असम) किसके लिए प्रसिद्ध है – एक सींग वाले गैंडे के लिए

महात्मा गाँधी मरीन राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में अवस्थित है – अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में

जीवाश्म (Fossil) नेशनल पार्क अवस्थित है – मण्डला (मध्य प्रदेश) में

कान्हा राष्ट्रीय उद्यान (मध्य प्रदेश) किसके लिए प्रसिद्ध है – रॉयल बंगाल टाइगर

वर्ष 1974 में स्थापित नामदफा राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में स्थित है – अरुणाचल प्रदेश में

बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान (कर्नाटक) किस वर्ष स्थापित किया गया था – वर्ष 1974 में

नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान (कर्नाटक) का परिवर्तित नाम क्या है – राजीव गाँधी राष्ट्रीय उद्यान

नोकरेक जैव मण्डलीय क्षेत्र किस राज्य में अवस्थित है – मेघालय

भारत का प्रथम राष्ट्रीय उद्यान (First National Park) कौन सा है – जिम कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान (उत्तराखण्ड)

रणथम्भौर वन्य जीव विहार किस राज्य में स्थित है – राजस्थान में

सिमलीपाल वन्य जीव अभयारण्य ओडिशा राज्य के किस जिले में स्थित है – मयूरभंज जिला

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने किस को जैव विविधता दशक घोषित किया है – वर्ष 2011-20 को

बाँधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान (मध्य प्रदेश) की स्थापना किस वर्ष हुई थी – वर्ष 1968 में

एकमात्र अभयारण्य (Sanctuary) जहाँ कश्मीरी स्टैग (Kashmiri Stag) पाया जाता है – दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान (जम्मू-कश्मीर)

गर्म पानी अभयारण्य किस राज्य में स्थित है – असम (दीफू)

क्वागा किस पशु की विलुप्त (Extinct) प्रजाति है – जेबरा

कंचनजंघा राष्ट्रीय पार्क (सिक्किम) किस वर्ष स्थापित हुआ – वर्ष 1977 में

प्रसिद्ध गिर वन किस राज्य में स्थित हैं – गुजरात में

भारतीय प्राणी सर्वेक्षण (Zoological Survey of India) का मुख्यालय कहाँ स्थित है – कोलकाता में

जंगली गधा (Wild Ass) कहाँ पाया जाता है – कच्छ के रण में 

शेर की पूँछ वाला मकाऊ (Lion Tailed Macaque) मुख्यतः कहाँ पाया जाता है – साइलेंट वैली राष्ट्रीय उद्यान (केरल) में 

मुदुमलाई पशु विहार किन दो राज्यों की सीमा पर स्थित है – कर्नाटक और केरल

मानस वन्यजीव विहार किस राज्य में स्थित है – असम

विश्व का एकमात्र तैरता हुआ राष्ट्रीय उद्यान (Floating National Park) कौन सा है – केबुल लामजाओ (मणिपुर)

हिम तेंदुआ (Snow Leopard) भारत में कहाँ पाया जाता है – सिक्किम में

सारस (Crane) किस राज्य का राजकीय पक्षी (State Bird) है – उत्तर प्रदेश का

नल सरोवर पक्षी विहार किस राज्य में स्थित है – गुजरात

यूनेस्को द्वारा भारत के कितने जैव मण्डल आरक्षित क्षेत्रों को मान्यता प्रदान की गई है – ग्यारह

गुजरात के कच्छ के रण में स्थित एशिया के सबसे बड़े घास के मैदान को किस नाम से जाना जाता है – बन्नी ग्रासलैंड

भारत में जैवमंडल आरक्षित (Biosphere Reserves) क्षेत्रों की संख्या कितनी है – अठारह

जैवमंडल आरक्षित क्षेत्र नंदा देवी किस राज्य में स्थित है – उत्तराखंड

भारत के किस राज्य/केन्द्रशासित प्रदेश में विविध समुद्री पेड़-पौधे तथा जन्तुओं को संरक्षित करने के लिए जैव आरक्षित क्षेत्र (Biosphere Reserve) स्थापित किया गया है – अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में

वाल्मीकि बाघ आरक्षित क्षेत्र (Valmiki Tiger Reserve) परियोजना किस राज्य से सम्बंधित है – पश्चिमी चंपारण (बिहार)

किसी नदी एवं उसकी सहायक नदियों द्वारा अपवाहित क्षेत्र को क्या कहते है – अपवाह तंत्र (Drainage System)

भारत की सबसे बड़ी तथा लम्बी नदी कौन सी है – गंगा

ब्रह्मपुत्र नदी किस प्रकार के अपवाह तंत्र का उदाहरण है – पूर्ववर्ती अपवाह तंत्र का

मानस किसकी सहायक (Tributry) नदी है – ब्रह्मपुत्र

ब्रह्मपुत्र नदी तिब्बत में किस नाम से जानी जाती है – सांग्पो

भागीरथी नदी का उद्गम स्थल कहाँ है – गोमुख

लेह सिन्धु नदी के किस तट पर अवस्थित है – दाएँ तट पर 

भारत की किन दो नदियों के उद्गम स्थल लगभग एक ही हैं – ब्रह्मपुत्र और सिन्धु 

बांग्लादेश में गंगा नदी को किस नाम से जाना जाता है – पद्मा

गंगा नदी के तट पर स्थित सबसे बड़ा शहर कौन सा है – कानपुर 

गंगा की वह सहायक नदी कौन सी है, जिसका उद्गम मैदानी भागों में हुआ है – गोमती

सिन्धु, ब्रह्मपुत्र एवं सतलज नदियों का उद्गम स्थल कहा है – तिब्बत

केदारनाथ से रूद्र प्रयाग के मध्य कौन सी नदी प्रवाहित होती है – मन्दाकिनी

मन्दाकिनी नदी किस जल प्रवाह अथवा मुख्य नदी से सम्बंधित है – अलकनन्दा

बद्रीनाथ का प्रसिद्ध मंदिर किस नदी के तट पर स्थित है – अलकनन्दा