सिक्किम सरकार ने राज्य के एकमात्र हवाई अड्डे पाक्योंग एयरपोर्ट का नाम बदलकर “त्रिलोचन पोखरेल एयरपोर्ट” करने की घोषणा की है।
त्रिलोचन पोखरेल कौन थे?
-
त्रिलोचन पोखरेल को “गांधी पोखरेल” के नाम से जाना जाता था।
-
उन्हें सिक्किम का पहला स्वतंत्रता सेनानी माना जाता है।
-
उन्होंने असहयोग आंदोलन, सविनय अवज्ञा आंदोलन और भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लिया था।
नाम बदलने का महत्व
-
यह निर्णय सिक्किम के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को मान्यता देने के लिए लिया गया है।
-
इससे स्थानीय नायकों को सम्मान और नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी।
-
एयरपोर्ट जैसे प्रमुख सार्वजनिक स्थल को उनके नाम से जोड़ना इतिहास को जीवंत रखने का प्रयास है।
पाक्योंग एयरपोर्ट
-
यह सिक्किम का एकमात्र हवाई अड्डा है।
-
गंगटोक से लगभग 30 किमी दूर स्थित है।
-
इसका उद्घाटन 24 सितंबर 2018 को किया गया था।