योजना का उद्देश्य
दिल्ली सरकार ने लाड़ली योजना (2008) को संशोधित कर ‘लखपति बिटिया योजना’ शुरू की है, ताकि आर्थिक कमी के कारण कोई भी लड़की शिक्षा से वंचित न रहे।
वित्तीय सहायता
- कुल जमा राशि: ₹56,000 (किस्तों में)
- परिपक्वता पर: ₹1 लाख+ (ब्याज सहित)
- राशि सीधे आधार-लिंक्ड बैंक खाते में जमा होगी
भुगतान संरचना (किस्तें)
- जन्म पर: ₹11,000
- कक्षा I में प्रवेश: ₹5,000
- कक्षा VI में प्रवेश: ₹5,000
- कक्षा IX में प्रवेश: ₹5,000
- कक्षा X उत्तीर्ण: ₹5,000
- कक्षा XII में प्रवेश: ₹5,000
- ग्रेजुएशन/डिप्लोमा: ₹20,000
पात्रता
- बच्ची का जन्म दिल्ली में
- परिवार का कम से कम 3 वर्ष से दिल्ली में निवास
- वार्षिक आय ₹1.20 लाख से कम
- प्रति परिवार अधिकतम 2 बेटियाँ
प्रमुख शर्तें
- टीकाकरण अनिवार्य
- मान्यता प्राप्त संस्थान में शिक्षा
- 18 वर्ष से पहले विवाह होने पर लाभ समाप्त
- शैक्षणिक लक्ष्य पूरे न होने पर राशि सरकार को वापस
अन्य प्रमुख बिंदु
- आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन
- शुरुआत: 1 अप्रैल से
- प्रारंभिक बजट: ₹160 करोड़
- पहले की लाड़ली योजना में 1.86 लाख खाते अनक्लेम्ड पाए गए
- अब तक ₹190 करोड़ का भुगतान शुरू