जीव विज्ञान वन लाइनर – 7

प्रोटोजोआ संघ के जन्तुओं में प्रजनन किस प्रकार का होता है – लैंगिक तथा अलैंगिक

प्रायः सभी एक कोशिकीय जीव किस विधि द्वारा जनन करते हैं – अलैंगिक विधि द्वारा

किसमें द्विखण्डन द्वारा प्रजनन होता है – अमीबा 

एक कोशिका के दो समान संतति कोशिकाओं में विभाजन को क्या कहा जाता है –  द्विखण्डन 

कौन-सा रोग अमीबियासिस के कारण होता है – पेचिश

पायरिया नामक रोग किसके कारण होता है – एण्टअमीबा जिनजिवैलिस के कारण

बहु-विखण्डन द्वारा कौन-सा जीव एक साथ अनेक संतति कोशिकाओं में विभाजित होता है – प्लाजमोडियम

मलेरिया नामक रोग किसके कारण होता है – प्लाजमोडियम के कारण

किसका सामान्य नाम ‘स्लीपर जन्तुक’ (Slipper animalcute) है – पैरामीशियम का

किसे हरा प्रोटोजोआ कहा जाता है – यूग्लीना को

पोरीफेरा संघ प्राणी किस प्रकार के जीव हैं – बहुकोशिकीय जलीय जीव

किस संघ के प्राणी अगतिशील होते हैं – पोरीफेरा

किस प्राणी संघ के प्राणियों को सामान्यतः स्पंज कहते हैं और वह लवणीय एवं असममित होते हैं – पोरीफेरा

किस प्राणी संघ के जीव श्वसनी, उत्सर्जक और परिसंचरण वाले अंगों से रहित होते हैं – स्पंज

जीव विज्ञान में स्पंज क्या है – एक जन्तु

साइकन, हामलोनेमा, स्पांजिला तथा यूस्पंजिया किस प्राणी संघ के अन्तर्गत आते हैं – पोरीफेरा

कौन-से प्राणी अचल होते हैं और एक ठोस आश्रयी सपोर्ट से जुड़े होते हैं – साइकन

सीलेन्ट्रेटा संघ के जन्तुओं का शरीर किस प्रकार का होता है – बहुकोशिकीय अरीय सममित

सीलेन्ट्रेटा संघ का नया नाम क्या है – (Cnidaria)

हाइड्रा, जेलीफिश, सी-एनीमोन तथा गोर्मोनिया किस संघ के अन्तर्गत आते हैं – सीलेन्ट्रेटा

किसका शरीर कोशिकाओं की दो परतों का बना होता है – हाइड्रा का