जीव विज्ञान वन लाइनर – 2

चिकित्सा विज्ञान की किस शाखा के अन्तर्गत किडनी का अध्ययन किया जाता है – वृक्क विज्ञान (Nephrology)

जानवरों के उनके पर्यावरण के साथ संबंधों के अध्ययन को क्या कहा जाता है। – पारिस्थितिक विज्ञान (Ecology)

विज्ञान की शाखा चिरोपोडी (Podiatry) शरीर के किस भाग से संबंधित है – पैरों से

स्वप्नों का अध्ययन किस विज्ञान के अन्तर्गत किया जाता है – ऑनेरियोलॉजी (Oneirology)

पालतू कुत्तों का वैज्ञानिक अध्ययन क्या कहलाता है – साइनोलॉजी (Cynology)

पशुओं के व्यवहार के वैज्ञानिक और वस्तुनिष्ठ अध्ययन को क्या कहा जाता है – एथोलॉजी

ऑर्निथोफिली (पक्षी परागण) से कौन प्रभावित होता है – पक्षी

पक्षियों के अध्ययन को क्या कहा जाता है – आर्निथोलॉजी

सौरोलॉजी किसका अध्ययन करता है – छिपकली का (Lizard)

कीटों के वैज्ञानिक अध्ययन को क्या कहते है – एंटोमोलॉजी

कट संवर्धन क्या है – कीटों की वृद्धि करने का विज्ञान

मकडियों का वैज्ञानिक अध्ययन क्या कहलाता है – अर्कनोलॉजी (Arachology)

जीव विज्ञान की किस शाखा के अन्तर्गत उभयचरों एवं सरीसृपों का अध्ययन किया जाता है – हर्पेटोलॉजी के

मछलियों के वैज्ञानिक अध्ययन को क्या कहा जाता है – इक्थियोलॉजी

सर्पों के विषय में अध्ययन क्या कहलाता है – सर्पेटोलॉजी

टॉक्सिकोलॉजी में किसका अध्ययन किया जाता है – जहर का

वृद्धावस्था एवं काल प्रभावन के विषय में ज्ञान प्राप्त करने की विधा को क्या कहते है – जेरोंटोलॉजी

विभिन्न संस्कृतियों के वैज्ञानिक विवरण के तुलनात्मक अध्ययन को क्या कहते है – इथनोलॉजी

किसी विशिष्ट संस्कृति के अध्ययन को क्या कहते है – इथनोग्राफी

मानक सहित सभी जंतुओ के व्यवहार के अध्ययन को क्या कहते है – इथोलॉजी

नैतिक आचार तथा कर्तव्य के मनोवैज्ञानिक अध्ययन को क्या कहते है – एथिक्स

जनसंख्या एवं मानव जाति के महत्वपूर्ण आंकड़ो के अध्ययन को क्या कहते है – जनांकिकी

जैविक जगत के गुणों, सिद्धांतों के प्रयोग द्वारा आधुनिक उपकरणों एवं अभियांत्रिकी तंत्रों का निर्माण करना क्या कहलाता है – बायोनिक्स