जम्मू-कश्मीर ने पहली बार रणजी ट्रॉफी का ख़िताब जीता

जम्मू-कश्मीर ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 के फाइनल में कर्नाटक को पहली पारी की बढ़त के आधार पर हराकर अपने इतिहास में पहली बार खिताब जीतकर नया इतिहास रच दिया।

मैच का विवरण

  • पहले बल्लेबाजी करते हुए जम्मू-कश्मीर ने 584 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

    • इसमें शुभम पुंडिर ने शानदार 121 रन (शतक) बनाए।

  • गेंदबाजी में जम्मू-कश्मीर ने कर्नाटक को 293 रन पर समेट दिया।

    • तेज गेंदबाज औकिब नबी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट लिए।

  • कर्नाटक की ओर से मयंक अग्रवाल ने 160 रन (शतक) की बेहतरीन पारी खेली, जो टीम की एकमात्र उल्लेखनीय पारी रही।

  • दूसरी पारी में जम्मू-कश्मीर ने अपनी बढ़त को 291 से बढ़ाकर 633 रन कर दिया।

    • इसमें कमरान इकबाल और साहिल लोत्रा ने शतक बनाए।

  • मैच का 5वें दिन ड्रॉ समाप्त हुआ, लेकिन पहली पारी की बढ़त के कारण जम्मू-कश्मीर विजेता बना।

पुरस्कार और सम्मान

  • औकिब नबी को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया

    • 10 मैचों में 60 विकेट, औसत 12.56

  • शुभम पुंडिर को प्लेयर ऑफ द मैच मिला

    • पहली पारी में 121 रन की महत्वपूर्ण पारी

  • मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने टीम को ₹2 करोड़ नकद पुरस्कार देने की घोषणा की।

रणजी ट्रॉफी 2025-26 फाइनल

  • फाइनल मैच 24 से 28 फरवरी 2026 तक खेला गया।

  • स्थान: KSCA स्टेडियम, हुबली (कर्नाटक)

  • कर्नाटक (8 बार की चैंपियन टीम) के खिलाफ जम्मू-कश्मीर ने शानदार प्रदर्शन किया।

रणजी ट्रॉफी 2025-26 के बारे में

  • यह रणजी ट्रॉफी का 91वां सीजन था।

  • प्रायोजक नाम: IDFC First Bank रणजी ट्रॉफी

  • अवधि: 15 अक्टूबर 2025 से 28 फरवरी 2026

  • विदर्भ इस टूर्नामेंट की गत विजेता टीम थी।

जम्मू-कश्मीर टीम का सफर

  • पहली बार भागीदारी: 1959-60 सीजन

  • पहली जीत: 1982 (99वां मैच)

  • 67 वर्षों बाद पहली बार बना चैंपियन

  • हाल के प्रदर्शन:

    • क्वार्टर फाइनल: 2013-14, 2019-20, 2024-25

  • कप्तान पारस डोगरा ने पारी घोषित की, जिसके बाद मैच ड्रॉ समाप्त हुआ और टीम विजेता बनी।

रणजी ट्रॉफी विजेता 

  • 1934-35: बॉम्बे ने नॉर्दर्न इंडिया को हराया

  • 1935-36: बॉम्बे ने मद्रास को हराया

  • 1936-37: नवांगर ने बंगाल को हराया

  • 1937-38: हैदराबाद ने नवांगर को हराया

  • 2022-23: सौराष्ट्र ने बंगाल को हराया

  • 2023-24: मुंबई ने विदर्भ को हराया

  • 2024-25: विदर्भ ने केरल को हराया

  • 2025-26: जम्मू-कश्मीर ने कर्नाटक को हराया