आशा शर्मा को Microsoft के Gaming Division (Xbox) की नई प्रमुख (CEO – Microsoft Gaming) नियुक्त किया गया

आशा शर्मा को Microsoft के Gaming Division (Xbox) की नई प्रमुख (CEO – Microsoft Gaming) नियुक्त किया गया है।

  • वह भारतीय मूल की टेक्नोलॉजी और AI विशेषज्ञ हैं।
  • आशा शर्मा का मुख्य फोकस कंसोल खिलाड़ियों पर दोबारा ध्यान केंद्रित करना है।
  • लंबे समय से Xbox प्रमुख रहे Phil Spencer सेवानिवृत्त हो गए हैं।
  • Xbox President Sarah Bond भी पद छोड़ रही हैं।
  • Xbox Game Studios के प्रमुख Matt Booty को Chief Content Officer बनाया गया है।
  • Microsoft के CEO Satya Nadella के अनुसार, आशा शर्मा को उनके मजबूत consumer background और AI नेतृत्व अनुभव के कारण चुना गया।
  • Microsoft में अपने पूर्व कार्यकाल में आशा शर्मा ने:
    • AI models
    • AI agents
    • AI applications
    • Developer tools
      पर काम का नेतृत्व किया।
  • चीन के DeepSeek AI मॉडल के आने पर उन्होंने लगभग 100 इंजीनियरों की टीम बनाकर कुछ ही दिनों में Microsoft Azure Cloud के लिए समाधान तैयार कराया।
  • Microsoft में वापसी से पहले आशा शर्मा:
    • Instacart की Chief Operating Officer (COO) थीं और IPO प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
    • Meta Platforms में लगभग 4 वर्ष product leadership में कार्य किया।
  • कर्मचारियों को दिए संदेश में आशा शर्मा की तीन प्राथमिकताएँ:
    1. Great Games
    2. Return of Xbox
    3. Future of Play
  • AI को लेकर स्पष्ट रुख:
    • “AI के नाम पर soulless AI slop नहीं बनाया जाएगा।”
    • गेम्स को मानव रचनात्मकता की कला माना गया।
  • भारतीय उद्योगपति Anand Mahindra ने आशा शर्मा को बधाई दी और उनके विचारों की सराहना की।
  • Microsoft Gaming वर्तमान में चुनौतियों से जूझ रहा है:
    • टैरिफ से लागत दबाव
    • कड़ी प्रतिस्पर्धा
    • उपभोक्ता खर्च में कमी
  • हालिया वित्तीय स्थिति:
    • Xbox हार्डवेयर की कीमतों में वृद्धि
    • दिसंबर तिमाही में Gaming Revenue में लगभग 9.5% गिरावट